अक्टूबर 15, 2024 4:01 अपराह्न

printer

विश्व मानक दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

विश्व मानक दिवस के उपलक्ष्य पर  हमीरपुर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने दैनिक जीवन में मानकों के उपयोग को बढ़ावा देने, केवल मानकीकृत एवं प्रमाणित सामान ही खरीदने तथा अपने आसपास सभी लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली।
 
उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को विश्व मानक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण उत्पादों एवं सेवाओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी तरह के प्रलोभन या झांसे में आए बगैर केवल गुणवत्तापूर्ण, मानकीकृत एवं प्रमाणित उत्पादों एवं सेवाओं का ही प्रयोग करना चाहिए।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला