विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी नागरिकों से स्वस्थ, समावेशी और टिकाऊ भविष्य के निर्माण के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्रीमती गुप्ता ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और शहरी विकास के माध्यम से दिल्ली सरकार सभी नागरिकों के लिए अवसर सृजित करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए संतुलित विकास और संसाधनों का जिम्मेदार प्रबंधन एक मजबूत, समावेशी और अधिक सक्षम समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
News On AIR | जुलाई 11, 2026 7:42 अपराह्न
विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वस्थ, समावेशी और टिकाऊ भविष्य के निर्माण का किया आह्वान