मई 22, 2024 1:11 अपराह्न

printer

वियतनाम की राष्ट्रीय असेंबली ने देश के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री लाम को हनोई मुख्यालय में मतदान के बाद देश का राष्‍ट्रपति बनाने की अनुमति दी

वियतनाम की राष्ट्रीय असेंबली ने आज देश के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री लाम को हनोई मुख्यालय में मतदान के बाद देश का राष्‍ट्रपति बनाने की अनुमति दे दी। वियतनाम के पूर्व राष्‍ट्रपति वो वान थोंग के त्यागपत्र के बाद भ्रष्टाचार का मामला मुखर होने पर लगभग दो महीने के बाद नए राष्ट्रपति की नियुक्ति की गई है।

श्री लाम 18 महीने से कम समय में वियतनाम के तीसरे राष्ट्रपति बनाए गए हैं। श्री लाम वियतनाम में तीसरे अत्यंत शक्तिशाली व्‍यक्ति हैं। श्री लाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के कार्यकाल में अनेक असंतुष्‍ट और ब्‍लॉगर को जेल भेजा गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला