जून 21, 2026 8:14 अपराह्न

printer

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने जून में अब तक 60 हजार 471 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों-एफपीआई ने जून में अब तक 60 हजार 471 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेच दिये हैं। लेकिन उनके रूख में इस लिहाज से बदलाव आया है कि हफ्ते के पांच कारोबारी दिनों में से तीन दिन उन्‍होंने लिवाली की। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों की दोबारा दिलचस्‍पी कायम करने में रूपये की स्थिरता का बड़ा हाथ रहा।

सरकारी प्रतिभूतियों में विदेशी संस्‍थागत निवेशकों को कैपिटल गेन्‍स और ब्‍याज से होने वाली आय पर मिली छूट से, और निवेश की सीमा  हटाए जाने से इस महीने अब तक भारतीय ऋण बाजार में रिकॉर्ड विदेशी निवेश देखने को मिला है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस महीने अब तक एफए रूट 18 हजार 780 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जो अक्‍टूबर 2025 के बाद का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। डेट जनरल लिमिट श्रेणी में आठ हजार 104 करोड़ रुपये और वीआरआर में चार हजार 28 करोड़ रुपये का निवेश आया।