अगस्त 16, 2026 4:49 अपराह्न

printer

वाराणसी हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान लाइसेंसी बंदूक चली

उत्तर प्रदेश के वाराणसी हवाई अड्डे पर आज एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान से मुंबई जाने वाले एक यात्री की सुरक्षा जांच के दौरान एक लाइसेंसी बंदूक गलती से चल गई।

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि यात्री ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर बंदूक और 21 जिंदा कारतूसों की जानकारी दी थी। इसके बाद उसे अनिवार्य सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित स्क्रीनिंग क्षेत्र में ले जाया गया। हथियार की जांच के दौरान गलती से एक गोली चल गई और  गोली छीटकने से दो सुरक्षा कर्मियों घायल हो गए।

मंत्रालय ने बताया कि घायल कर्मियों को इलाज के लिए वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। मंत्रालय ने बताया है कि यात्री को जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।