हरियाणा विधानसभा की मेजबानी में भारतीय क्षेत्र के उत्तरी जोन-2 के लिए राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए सम्मेलन का उद्घाटन कल चंडीगढ़ में होगा। यह सम्मेलन बुधवार तक चलेगा।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा 15 राज्यों की विधानसभाओं के पीठासीन अधिकारी और विधायक भाग लेंगे।
सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में विधानमंडलों की भूमिका, विकसित भारत-2047 और एआई जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने और विधायी प्रक्रियाओं को बेहतर करने से जुड़े विभिन्न सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।