राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने विश्वविद्यालय स्तर के विद्यार्थियों के लिए दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। आयोग ने कहा है कि विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से 100 विद्यार्थी इस इंटर्नशिप में भाग ले रहे हैं।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम सुब्रहमण्यम ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को समाज और मानवधिकार मुद्दों के प्रति निष्पक्ष और अधिक संवेदनशील बनाने में मदद करना है।