जून 20, 2025 1:39 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्‍तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्‍तराखंड के देहरादून में राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति निकेतन और तपोवन दोनों ही 24 जून से आम जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। उत्‍तराखंड यात्रा के दौरान राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति निकेतन में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति उद्यान की भी आधारशिला रखी। यह उद्यान 132 एकड़ में विकसित किया जाएगा, जिसके एक वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान के छात्रों को भी संबोधित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला