जनवरी 17, 2025 12:32 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज वर्ष 2024 के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश, पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार पिछले चार वर्ष की अवधि में खेल के क्षेत्र में शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिया जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला