रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय नेत्र रोग सोसायटी – सशस्त्र बल नेत्र रोग अद्यतन ए.आई.ओ.एस-ए.एफ.ओ.यू 2026 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में सेना अस्पताल के नेत्र विज्ञान विभाग द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन अत्याधुनिक नेत्र विज्ञान अनुसंधान, नवाचार और नैदानिक उत्कृष्टता के लिए समर्पित एक साझा शैक्षणिक मंच है।
इस अवसर पर श्री सेठ ने राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और निस्वार्थ सेवा के लिए सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं, सेना चिकित्सा कोर और अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसायटी के समर्पित प्रयासों की सराहना की। नर सेवा नारायण सेवा की भावना पर जोर देते हुए, उन्होंने राष्ट्र निर्माण और मानवीय सेवा में चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों की भूमिका को उजागर किया।
श्री सेठ ने कहा कि इन शिविरों ने भारत के सबसे चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्रों में रहने वाले हजारों नागरिकों को दृष्टि की किरणें प्रदान की हैं, और ऐसी सेवा भारतीय सैनिक की सच्ची भावना का प्रतीक है। उन्होंने सेना अस्पताल में हाल ही में उद्घाटन किए गए उन्नत नेत्र और दृश्य विज्ञान केंद्र की भी प्रशंसा की। इसे विश्व स्तरीय सुविधा बताते हुए श्री सेठ ने कहा कि यह सैन्य नेत्र देखभाल में उत्कृष्टता का प्रतीक है और आने वाले वर्षों में अत्याधुनिक अनुसंधान का उत्प्रेरक बनेगी।