यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अबू धाबी में यूक्रेन, अमरीका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता के पहले दिन की बातचीत को रचनात्मक और सार्थक बताया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत में मानवीय मुद्दों, कैदियों की रिहाई, यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी और संघर्ष को समाप्त करने के उपायों पर चर्चा हुई।
जेलेंस्की ने बताया कि वार्ता के दूसरे दिन के लिए उन्होंने यूक्रेन के वार्ताकारों को नए निर्देश दिए हैं। दो दिन की यह बैठक फरवरी के बाद तीनों देशों के बीच पहली त्रिपक्षीय बातचीत है। अमरीका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर भी इसमें शामिल हो रहे हैं।
इस बीच, रूस-यूक्रेन संघर्ष में हमलों के दौरान आम नागरिकों के हताहत होने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।