मई 18, 2026 10:24 अपराह्न

printer

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कल लू की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में कल लू की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों में हरियाणा, चंडीगढ़, मराठवाड़ा, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और विदर्भ में भी लू चलने की आशंका है। विभाग ने कल तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी गर्म और उमस भरे मौसम की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग ने कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, लक्षद्वीप, उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, माहे, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर के लिए, मौसम विभाग लू चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के कुछ और हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के 26 मई को केरलम में आने की संभावना है।