मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिसा में तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, झारखंड, केरलम, माहे, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी दिन के दौरान भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल तक ओडिसा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और तूफान का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, बिहार, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी इसी तरह के मौसम का अनुमान है।
News On AIR | सितम्बर 11, 2026 9:19 पूर्वाह्न
मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज वर्षा का जारी किया