जून 4, 2026 4:09 अपराह्न

printer

मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग, चार मरीजों की मौत, बीस से अधिक घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में आज तड़के लगी आग में चार मरीजों की मौत हो गई और बीस से अधिक लोग घायल हो गए। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कान्तेश मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस बीच, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस त्रासदी पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।