जून 4, 2026 7:31 अपराह्न

printer

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मैक्स हॉस्पिटल साकेत का दौरा कर आग हादसे में घायलों से मुलाकात की

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज साकेत के मैक्स हॉस्पिटल का दौरा किया और मालवीय नगर मे आग लगने की दुखद घटना में कल घायल हुए लोगों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों और उनके परिवार वालों से बातचीत की और इलाज कर रहे डॉक्टरों से इलाज की समीक्षा की। साथ ही, अधिकारियों को सभी ज़रूरी मदद देने का निर्देश दिया।

वहीं, दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और इसमें कई बेकसूर लोगों की जान गई है। श्री मिश्रा ने बताया कि होटल चालक अवैध रुप से होटल का संचालन कर रहा था।