गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर स्थित सिविल अस्पताल परिसर से राज्यव्यापी नमो स्वच्छता अभियान और अमृतपान अभियान का शुभारंभ किया और नागरिकों से स्वच्छता को एक साझा संकल्प और स्वाभाविक आदत बनाने का आग्रह किया। एक सप्ताह के इस अभियान के अंतर्गत राज्य के सभी 11 हजार नौ सौ सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में परिसर से लेकर छतों तक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य टूटे-फूटे फर्नीचर, पुराने चिकित्सा उपकरण और पुराने वाहनों सहित कबाड़ सामग्री का युद्धस्तर पर निपटान करना है ताकि उस स्थान का उपयोग रोगी सुविधाओं के लिए किया जा सके।
News On AIR | जुलाई 1, 2026 9:56 अपराह्न
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुजरात में राज्यव्यापी नमो स्वच्छता और अमृतपान अभियान का शुभारंभ किया