जून 3, 2026 5:59 अपराह्न

printer

मिजोरम में जेड.पी.एम आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रवक्ता के. लालत्लुआंकिमा को उम्मीदवार घोषित किया

मिजोरम में सत्तारूढ़ ज़ोराम पीपुल्स मूवमेंट-जेड.पी.एम आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने प्रवक्ता के. लालत्लुआंकिमा को उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट के लिए 18 जून को चुनाव होना है।

विपक्षी दलों ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 40 सदस्यीय विधानसभा में जेड.पी.एम के 27 जबकि मुख्य विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट के 10 विधायक हैं। राज्‍य में भाजपा के दो और कांग्रेस का केवल एक ही विधायक है।  

संख्या बल को देखते हुए राज्यसभा चुनाव में जेड.पी.एम उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला