दक्षिण-पश्चिम मानसून आज केरलम पहुंच गया है। मौसम विभाग ने केरलम और कर्नाटक में अगले सात दिनों तक मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। तमिलनाडु में भी तेज बारिश हो सकती है। माहे, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में भी कल तेज बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और पश्चिम राजस्थान में भी कल गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है।
इस बीच, दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस भरे मौसम से थोड़ी राहत मिली। आज रात भी हल्की बारिश की संभावना है।