जून 10, 2026 8:58 अपराह्न

printer

मणिपुर सरकार ने राज्‍य में दूसरे चरण के जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए जल शक्ति मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए

मणिपुर सरकार ने राज्‍य में दूसरे चरण के जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन के लिए आज नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए है। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह, उपमुख्यमंत्री और जन स्वास्थ्य मंत्री युम्नाम लोसी दिखो तथा केंद्र और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
 
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे चरण का जल जीवन मिशन मात्र एक सरकारी योजना नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मिशन के दिशा-निर्देश तैयार करने के लिए जल शक्ति मंत्रालय की सराहना की और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। श्री सिंह ने कहा कि मणिपुर प्रशासन इस मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।