जून 10, 2026 10:32 अपराह्न

printer

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने छह लोगों के शव बरामद किए

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने छह लोगों के शव बरामद किए हैं। मणिपुर पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान आज दोपहर शव बरामद किए गए। इस अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स के लगभग चार सौ 50 जवान शामिल थे। मृतक पिछले महीने कांगपोकपी जिले के लेइलोन वाइफेई गांव से अगवा किए गए लोगों में शामिल थे।