मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने आज थौबल ज़िले के हेइरोक में मणिपुर तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रस्तावित विस्तार परिसर का निरीक्षण किया। श्री सिंह ने पेयजल और बिजली आपूर्ति से संबंधित मुद्दों की समीक्षा की और आश्वासन दिया कि हेइरोक निर्वाचन क्षेत्र में इन दोनों सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने थौबल ज़िले में जवाहरलाल नवोदय विद्यालय, हेइरोक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्थानीय महिला बाज़ार का भी दौरा किया और कर्मचारियों तथा आम जनता के सदस्यों से बातचीत की।