मकानों की गिनती के लिए पहले चरण का काम पांच राज्यों में शुरू हो गया है। इसके तहत मकानों की सूची तैयार की जाएगी। फिलहाल यह काम राजस्थान, मेघालय, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली में शुरु किया गया है।
घर-घर जाकर सूची तैयार करने का काम आन्ध्रप्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ, छत्तीसगढ दादरा और नगर हवेली तथा दमण और दीव, हरियाणा, मध्यप्रदेश, पंजाब, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी चल रहा है। सूची तैयार करने के लिए घर के सामानों, उपलब्ध सुविधाओं और परिसंपत्तियों का विवरण जुटाया जा रहा है।
स्व-गणना सुविधा आज से गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुद्दुचेरी में आज शुरू की गई है। यह सुविधा 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। स्व-गणना सुविधा उत्तर प्रदेश में भी जारी है जो 21 मई तक उपलब्ध रहेगी।
अब तक 25 राज्यों में एक करोड 44 लाख से अधिक घरों के निवासी स्व-गणना प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। यह पहल जनगणना अभियान के डिजीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।