दिल्ली यातायात पुलिस ने आज एक यातायात निर्देशिका जारी कर बताया कि कल दोपहर 12 बजे से लेकर शाम के 3 बजे तक भारत मंडपम के आस-पास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने बताया कि इस माह के अंत में होने वाले दो सम्मेलन का रिहर्सल कल भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। इसके मद्देनजर रखते हुए, पुलिस ने लोगों को रिंग रोड, राजघाट, धौला कुंआ, मोती बाग, सराय काले खां, बीकाजी कामा प्लेस और वंदे मातरम् मार्ग के साथ ही अन्य वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।
News On AIR | मई 18, 2026 7:40 अपराह्न
भारत मंडपम क्षेत्र में कल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक यातायात प्रभावित रहेगा