जून 21, 2026 8:28 अपराह्न

printer

भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते दिसंबर तक हस्ताक्षर होने की उम्‍मीद: पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते पर इस वर्ष दिसंबर तक हस्ताक्षर होने की उम्‍मीद है। उन्होंने कहा कि यह समझौता अगले वर्ष फरवरी या मार्च तक लागू हो सकता है।

श्री गोयल आज मुंबई में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते से भारतीय कारोबारियों को यूरोप के लगभग पूरे बाजार तक बेहद कम या शून्य सीमा शुल्क पर पहुंच मिलेगी। इससे भारत के निर्यात को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित समझौते के बाद भारत का लगभग 93 प्रतिशत निर्यात शुल्क-मुक्त होने की उम्मीद है। यह समझौता इस वर्ष की शुरुआत में भारत और 27 सदस्यीय यूरोपीय संघ के बीच लंबी बातचीत के बाद तय हुआ था।

करीब दो दशक तक चली वार्ताओं के बाद जनवरी में इस व्यापार समझौते की घोषणा की गई थी। फिलहाल यह समझौता कानूनी जांच और अन्य औपचारिक प्रक्रियाओं से गुजर रहा है।