सितम्बर 13, 2026 8:45 अपराह्न

printer

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के चलते दिल्ली में 22 स्थानों पर यातायात परिवर्तित

दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के कारण, आज रात 10 बजे तक राजधानी के 22 स्‍थानों पर यातायात परिवर्तित और लगभग 35 से अधिक मार्गों पर नियंत्रित किया गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार, सरदार पटेल मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, जनपथ, अशोक रोड, बाराखंभा रोड और टॉलस्टॉय मार्ग सहित आसपास के अन्‍य प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से यात्रा के लिए पहले अतिरिक्त समय लेकर चलने और सार्वजनिक परिवहन विशेषकर मेट्रो इस्‍तेमाल करने की सलाह दी है। साथ ही, लोगों से परिवर्तित मार्गों और यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। यातायात पुलिस ने बताया कि रियल-टाइम जानकारी के लिए दिल्ली पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों और ट्रैफ़िक पोर्टल्स के ज़रिए अपडेट ले सकते हैं।