सितम्बर 15, 2026 8:30 पूर्वाह्न

printer

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026 का आज से गुजरात के गांधीनगर में शुभारंभ

प्रतिष्ठित ‘विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026’ आज गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में शुरू होने जा रहा है। दक्षिण एशिया में पहली बार आयोजित हो रहे इस सम्मेलन का संयुक्त उद्घाटन केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल करेंगे। ‘चक्रीय अर्थव्यवस्था: जन और समृद्धि के लिए परिवर्तन’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक हितधारक भाग लेंगे।