ब्रिक्स देशों के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालयों के प्रमुखों की दो दिवसीय बैठक आज लखनऊ में शुरू हुई। भारत की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधियों के साथ नीति-निर्माता, विशेषज्ञ, शिक्षाविद् और अन्य क्षेत्र के लोग शामिल हुए। इस बैठक की थीम “गुणवत्तापूर्ण सांख्यिकी बदलाव का माध्यम” रखी गई है। इसमें बेहतर डेटा, नई तकनीक और लोगों की जरूरतों के अनुसार प्रभावी सांख्यिकी व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हो रही है।
बैठक में ब्रिक्स संयुक्त सांख्यिकी प्रकाशन-2026 का मसौदा और उसका संक्षिप्त संस्करण जारी किया गया। कार्यक्रम में डिजिटल माध्यमों से आंकड़ों के प्रसार और सांख्यिकी व्यवस्था में सुधार जैसे विषयों पर तकनीकी सत्र भी आयोजित किए गए।