जून 14, 2026 8:15 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति: मणिपुर मुख्यमंत्री

मणिपुर के मुख्यमंत्री युम्नाम खेमचंद सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन- एन.डी.ए सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, राजधानी इम्फाल में संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मणिपुर को बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, खेल, संपर्क और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहलों से लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना, इनर लाइन परमिट प्रणाली पर अमल और चुराचंदपुर में मेडिकल कॉलेज की स्थापना सहित प्रमुख उपलब्धियों का ज्रिक किया।    

उप-मुख्यमंत्री लोसी दिखो ने देश में कार्बन उत्सर्जन कम करने और भारत-म्यांमा सीमा पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए हुए प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत-म्यांमा सीमा पर बाड़ लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है।