जुलाई 4, 2026 6:56 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री उदय योजना के तहत दक्षिण दिल्ली में मालिकाना अधिकार सेवाओं के लिए विशेष शिविर शुरू

दक्षिण दिल्ली में प्रधानमंत्री उदय योजना के अंतर्गत लोगों को उनके घरों के पास ही मालिकाना अधिकार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष शिविरों की शुरुआत की गई है। दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आज तेखंड गांव स्थित दिल्ली विकास प्राधिकरण (डी.डी.ए) बारातघर में पहले शिविर का उद्घाटन किया। यह दो दिवसीय शिविर तेखंड एक्सटेंशन और तेखंड गांव के निवासियों के लिए आयोजित किया गया है, जहां आवेदन से संबंधित सभी औपचारिकताएं एक ही स्थान पर पूरी की जा रही हैं। श्री बिधूड़ी ने बताया कि ऐसे शिविर दक्षिण दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे।