अप्रैल 23, 2024 2:35 अपराह्न

printer

प्रदेश में सभी मतदान केंद्र ‘मॉडल मतदान केंद्र’ के रूप में किया जा रहा है विकसित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि लोक सभा निर्वाचन 2024 में सभी मतदान केंद्र मॉडल मतदान केंद्र के रूप में विकसित किये गए हैं। उन्होनें पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि मतदाताओं को मतदान के लिए आकर्षित करने के लिए इन मॉडल मतदान केंद्रों को थीम बेस्ड मतदान केंद्र के रूप में विकसित करें। मतदान के दिन मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र ढूंढने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए भी उन्हें अपने मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के लिए प्रेरित करने का निर्देश अधिकारियें को दिया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शहरी क्षेत्र में कम मतदान प्रतिशत वाले जिले धनबाद, बोकारो, राँची एवं पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ संबंधित जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किये जा रहे कार्यों एवं तैयार कार्ययोजनाओ की समीक्षा भी की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला