सितम्बर 28, 2024 7:32 अपराह्न

printer

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमन्त सरकार पर जनता के  साथ अन्याय और उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने हेमन्त सरकार पर जनता के  साथ अन्याय और उनके हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चुनाव के पूर्व महिलाओं को एक एक हजार रुपए देकर चुनावी फायदा उठाना चाहती है। खूंटी में उन्होंने कहा कि भाजपा परिवर्तन यात्रा के माध्यम से हेमन सरकार के वादाखिलाफी को उजागर कर रही है। श्री मुंडा ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की धरती के विकास के लिए वर्तमान सरकार गंभीर नहीं है।