युवा मामले और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप का अहमदाबाद में आयोजन होना भारत के पारंपरिक योग के वैश्विक खेल के रूप में पहचान दिलाने के प्रयासों को रेखांकित करता है। नई दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री मांडविया ने कहा कि यह भारत सॉफ्ट पावर के रूप में पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है और वैश्विक स्तर पर शारीरिक फिटनेस, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने वाला सबसे सशक्त माध्यम बन गया है।
News On AIR | मई 26, 2026 2:46 अपराह्न
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप से योग को वैश्विक खेल के रूप में पहचान मिलेगी: केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया