जून 3, 2026 9:20 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार ने बीएसएफ को लगभग 32 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने को मंजूरी दी

भारत-बांग्लादेश सीमा पर निगरानी और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए, पश्चिम बंगाल सरकार ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को लगभग 32 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने को मंजूरी दे दी है। आज नबन्ना में हुई मंत्रिमंडल बैठक में, सीमा पर बाड़, सुरक्षा चौकियों और अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए इस भूमि के स्थायी हस्तांतरण को मंजूरी दी गई।

बैठक के बाद, श्री दिलीप घोष ने बताया कि विभिन्न सीमावर्ती जिलों में लगभग 32 एकड़ भूमि बीएसएफ को हस्तांतरित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, 1 दशमलव 53 एकड़ भूमि का उपयोग मालदा, नादिया और कूच बिहार में तीन नई सीमा चौकियों के निर्माण के लिए किया जाएगा।

मंत्रिमंडल ने उत्तर दिनाजपुर में ग्यारह अलग-अलग स्थलों पर बाड़ लगाने और संबंधित बुनियादी ढांचे के लिए 12 दशमलव 72 एकड़ भूमि के हस्तांतरण को भी मंजूरी दे दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला