जुलाई 8, 2026 2:05 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में बारुईपुर में दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले का मुख्‍य आरोपी प्रवेश मंडल मुठभेड़ में मारा गया

पश्चिम बंगाल में दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले का मुख्‍य आरोपी प्रभास मंडल मुठभेड़ में मारा गया है।

मंगलवार और बुधवार की रात लगभग 12 बजकर 45 मिनट पर घटना के नाटकीय रूपांतरण के दौरान प्रभास ने पुलिस अधिकारी की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की और एक राउंड गोली चलाई।

मुठभेड़ में प्रभास गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्‍पताल में मृत घोषित किया गया। प्रभास मंडल को एक नाबालिक लड़की के साथ कथित दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में गिरफ्तार तीन अन्‍य आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।