कार्तिक पूर्णिमा पर पश्चिम बंगाल में पूरी श्रद्धा के साथ रास उत्सव मनाया जा रहा है। नादिया ज़िले में आज शाम हजारों लोगों ने शोभा यात्रा देखी। ज़िले के मायापुर में इस्कॉन मंदिर में भी बड़ी संख्या में लोगों ने राधा-कृष्ण के झांकी के दर्शन किए। राज्य के कूचबिहार में, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी कल 15 दिन के मेले का उद्घाटन करेंगे। इस ज़िले में आज मदनमोहन रास उत्सव की शुरूआत हो रही है।
आज कोलकाता और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में गुरूनानक देव जी की जयंती का प्रकाश पर्व भी धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना, कीर्तन और लंगर का आयोजन किया जा रहा है।