जुलाई 1, 2026 9:24 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल में आज अन्नपूर्णा योजना की दूसरी किस्त वितरित की गई

पश्चिम बंगाल में आज अन्नपूर्णा योजना की दूसरी किस्त वितरित की गई। कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत परिवार की पात्र महिला सदस्यों के खातों में ही धनराशि जमा की जाएगी। अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल सरकार के महिला बाल विकास और समाज कल्याण विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। आज अन्नपूर्णा योजना के तहत एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में धनराशि जमा की जा चुकी है। इस योजना के अंतर्गत 25 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिला लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के माध्यम से प्रति माह 3 हजार रुपये प्राप्त होंगे।