जून 4, 2026 10:26 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मेदिनीपुर के दादन पत्रबार में नए बंदरगाह विकास की घोषणा की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज घोषणा की कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दादन पत्रबार में एक नया बंदरगाह विकसित किया जाएगा। यह निर्णय अडानी समूह द्वारा ताजपुर में प्रस्तावित गहरे समुद्र की बंदरगाह परियोजना से पीछे हटने के बाद लिया गया है।

आज कोलकाता में पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने बताया कि ताजपुर में आवश्यक भूमि, रेल और राजमार्ग संपर्क का अभाव है। सरकारी आकलन से यह निष्कर्ष निकला है कि वहां बंदरगाह का निर्माण व्यवहार्यिक नहीं होगा।