मई 19, 2026 9:17 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल: आर जी कर दुष्‍कर्म-हत्‍या मामले में बृहस्‍पतिवार को कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय में सुनवाई

कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय ने कहा है कि वह पश्चिम बंगाल में आर जी कर दुष्‍कर्म-हत्‍या मामले में आगे की जांच के लिए पीड़िता के अभिभावकों और केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) के आवेदन पर बृहस्‍पतिवार को सुनवाई करेगा।

पीड़िता के अभिभावकों ने अपराध की आगे की जांच के लिए उच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर कर इस क्रूर घटना में एक से अधिक व्‍यक्तियों के शामिल होने का दावा किया है।

इससे पहले, इस मामले में सियाल्‍दाह सत्र अदालत ने संजय रॉय को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला