जुलाई 10, 2026 1:48 अपराह्न

printer

पंजाब: मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किया

पंजाब के मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर 11 और 12 जुलाई को दो दिन का विशेष शिविर आयोजित किया है। इससे पात्र मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के अंतर्गत जनगणना प्रपत्र भर जमा कर सकेंगे। ये शिविर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक जारी रहेगा।

राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ने लोगों से प्रपत्र जमा करने के लिए निकटतम मतदान केंद्रों पर जाने का आग्रह किया है।

प्रारूप भरने की प्रक्रिया, 24 जुलाई तक जारी रहेगी। मतदाता सूची का मसौदा 3 अगस्त को प्रकाशित किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला