अगस्त 13, 2026 7:27 अपराह्न

printer

महाराष्ट्र के नांदेड में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं। श्री बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर नांदेड के मुगत स्थित गुरुद्वारा माता साहिब देवान जी से वापसी के दौरान हाथ में चोट लगने के बाद उनका महाराष्ट्र के नांदेड जिले के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
ज्ञातव्‍य है कि एक व्यक्ति ने कृपाण या धारदार हथियार से श्री बादल पर हमला करने की कोशिश की थी। पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।
 
नांदेड के जिलाधिकारी डॉ. राहुल करडिले ने बताया कि श्री बादल और उनकी सुरक्षा में तैनात विशेष सुरक्षा दल के एक पुलिस उपनिरीक्षक के हाथ में मामूली चोट आई है। दोनों की हालत स्थिर है।
 
इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नांदेड के पुलिस अधीक्षक से घटना की विस्तृत जानकारी मांगी और हमले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने श्री बादल से फोन पर बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली।
 
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।