जुलाई 19, 2026 9:54 अपराह्न

printer

नागालैंड: मोन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान

नागालैंड के मोन जिले में मूसलाधार बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है। इस प्राकृतिक आपदा में नौ लोगों की मौत हो गई। नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी रुआंगमेई ने बताया है कि तीन महिलाओं और एक पुरुष सहित चार मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शेष पांच शव निकालने के प्रयास जारी हैं। नागिनीमोरा में मलबे के नीचे फंसे चार लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बचाया गया। मोन जिले में दस स्थानों पर भूस्खलन की सूचना मिली है, जिससे घरों, सड़कों और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं, प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हैं और प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
 
मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और तलाश तथा बचाव अभियान जारी हैं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये और घायलों को 74-74 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।
 
वोखा और मोकोकचुंग जिलों से भी भूस्खलन की खबरें हैं। चुमौकेदिमा जिले में एक व्यक्ति नदी पार करते समय बह गया। नागालैंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों में कल तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला