अक्टूबर 21, 2026 7:15 अपराह्न

printer

दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के आंकड़ों पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश इस वर्ष दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा है। मार्च के मध्य से अब तक यहां खसरे के दो लाख से अधिक संदिग्ध मामले सामने आए हैं और एक हजार 147 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में 94 प्रतिशत बच्चे पांच वर्ष से कम आयु के हैं। विशेषज्ञों का मानना ​​है कि इस संकट के पीछे टीकाकरण में कमी, स्वास्थ्य डेटा में कमियां और लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं की अपर्याप्त पहुंच जैसे कारण हैं।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लगभग 22 हजार मामलों की पुष्टि प्रयोगशाला जांच के द्वारा हुई है। डबल्‍यू एच ओ और यूनिसेफ के अनुमान बताते हैं कि वर्ष 2025 में बांग्लादेश में खसरे के टीकाकरण का कवरेज पहली खुराक के लिए 90 प्रतिशत और दूसरी खुराक के लिए 86 प्रतिशत रह गया है। यह आंकड़ा प्रकोप को रोकने के लिए जरूरी 95 प्रतिशत के मानक से कम है। बिना पंजीकरण वाले बच्चों की मौजूदगी, कर्मचारियों की कमी और आपातकालीन स्थिति से निपटने में कमजोरियों ने इस संकट को और गंभीर बना दिया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सरकार से आग्रह किया है कि वह नियमित टीकाकरण को मजबूत करे, स्वास्थ्य डेटा प्रणालियों में सुधार लाए और पांच वर्ष से अधिक आयु के बच्चों तक भी टीकाकरण अभियान का विस्तार करे।