नवम्बर 24, 2026 7:56 अपराह्न

printer

दिल्ली सरकार शालीमार बाग में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगी

दिल्ली सरकार शालीमार बाग़ में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र विकसित करने जा रही है, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीक और उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखकर उसे रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाना है।  

 

लगभग आठ एकड़ क्षेत्र में बनने वाले इस केंद्र में स्मार्ट क्लासरूम, 14 अत्याधुनिक लैब और प्रशिक्षण केंद्र, लाइब्रेरी और लर्निंग रिसोर्स सेंटर, 250 व्यक्तियों की क्षमता वाला मल्टीपर्पज ऑडिटोरियम, कॉन्फ्रेंस और प्लेसमेंट आदि से जुड़ी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

प्रशिक्षण के लिए डिजिटल व आईटी लैब, फैशन और टेक्सटाइल लैब, सिलाई और हस्तशिल्प, ब्यूटी-वेलनेस, बेकरी व फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर आदि से संबंधित आधुनिक उपकरण उपलब्ध होंगे। प्रशिक्षण को बाजार की मांग और उद्योगों की जरूरतों से जोड़ते हुए युवाओं को आधुनिक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार किया जाएगा। महिलाओं को अपनी रुचि, क्षमता और पारिवारिक परिस्थितियों के अनुरूप कौशल सीखने तथा स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के अवसर मिलेंगे।

केंद्र में लचीली समय-सारणी, सप्ताहांत बैच और ऑनलाइन-ऑफलाइन प्रशिक्षण की सुविधा भी प्रस्तावित है। कामकाजी माताओं की सुविधा के लिए परिसर में 25-25 बच्चों की क्षमता वाली दो क्रैच यूनिट तथा प्राथमिक चिकित्सा के लिए मेडिकल सिक-बे भी बनाया जाएगा। इससे महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की देखभाल की चिंता से राहत मिलेगी। प्रादेशिक समाचार के लिए सौम्‍या शरण।