दिल्ली सरकार ने दिल्ली परिवहन निगम डी.टी.सी. बसों में मुफ़्त यात्रा के लिए पेपर-बेस्ड पिंक टिकट की मौजूदा व्यवस्था को 31 अगस्त तक बढ़ा दिया है। इस फैसले के अंतर्गत बसों में मुफ़्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को एक सितंबर से पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाना अनिवार्य हो जाएगा।
दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों और रक्षाबंधन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।
निगम के अनुसार, अब तक 18 लाख 13 हजार 866 से अधिक कार्ड जारी किए जा चुके हैं, साथ ही, निगम ने महिलाओं से समय सीमा से पहले स्मार्ट कार्ड बनवाने की अपील की।