मई 17, 2026 11:10 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली सरकार ने विमानन टरबाइन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर- वैट को 25% से घटाकर 7% करने का निर्णय लिया

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन पर मूल्य वर्धित कर- वैट को 25 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्‍पर्क और आर्थिक गतिविधियों को मजबूत करने के अनुरूप लिया गया है। इसका उद्देश्य विमानन क्षेत्र को राहत प्रदान करना तथा पर्यटन और रसद गतिविधियों को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रियायती दर शुरू में छह महीने के लिए लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और दिल्ली दोनों के हित में लिये गये इस निर्णय से सरकार को लगभग 985 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो सकता है।