जून 14, 2026 10:26 अपराह्न

printer

दिल्ली महापौर प्रवेश वाही ने लाला देशबंधु गुप्ता की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने आज स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, पत्रकार और संविधान सभा के सदस्य लाला देशबंधु गुप्ता की जयंती पर उन्‍हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महापौर ने कहा कि लाला देशबंधु गुप्ता ने स्वतंत्रता आंदोलन, पत्रकारिता और संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने उर्दू अखबार द तेज के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता संग्राम के लिए प्रेरित किया। श्री वाही ने कहा कि हरियाणा के गठन और दिल्ली को विधानसभा का दर्जा दिलाने के प्रयासों में भी लाला देशबंधु गुप्ता की भूमिका अहम रही।