जून 14, 2026 9:58 अपराह्न

printer

दिल्ली पुलिस ने लोक शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए नई व्यवस्था लागू की

दिल्ली पुलिस ने उप-राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू के निर्देशों को देखते हुए लोक शिकायतों के त्वरित निपटारे और जनता के साथ संवाद को मजबूत करने के लिए नई व्यवस्था लागू की है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस पहल के तहत राजधानी के सभी पुलिस थानों में प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन सुनवाई होगी। इसमें लोग अपनी शिकायतें, सुझाव और सुरक्षा संबंधी मुद्दे सीधे पुलिस के समक्ष रख सकेंगे। इन कार्यक्रमों में विशेष पुलिस आयुक्त से लेकर सहायक पुलिस आयुक्त स्तर तक के अधिकारी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।