दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सभी को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि यह दिव्य दीपोत्सव सनातन जीवनदृष्टि का प्रतीक है, जो अंधकार से प्रकाश, स्वार्थ से परमार्थ और व्यक्ति से समष्टि के कल्याण का मार्ग दिखाती है।
मुख्यमंत्री ने आज समस्त दिल्लीवासियों को श्रद्धा और पुण्य के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की भी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रार्थना की यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का प्रकाश लेकर आए।