जून 26, 2026 7:31 अपराह्न

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का काला अध्याय बताया। आज दिल्ली भाजपा द्वारा ‘संविधान हत्या दिवस’ के अवसर पर आयोजित आपातकाल विषयक गोष्ठी में शामिल होते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता बचाने के लिए देश पर आपातकाल लागू किया था। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि इस दौरान संविधान की भावना को आघात पहुंचाया गया, नागरिक स्वतंत्रताओं का दमन हुआ और लोकतंत्र की आवाज़ दबाने का प्रयास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज राष्ट्र लोकतंत्र सेनानियों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए यह संकल्प दोहरा रहा है कि संविधान सर्वोपरि है और रहेगा। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि संविधान हत्या दिवस उस काले अध्याय को कभी न भूलने और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।