अगस्त 30, 2026 7:40 अपराह्न

printer

दिल्ली कानून मंत्री कपिल मिश्रा ने राउज़ एवेन्यू कोर्ट में चर्चा में लिया भाग

दिल्ली के क़ानून और न्याय मंत्री कपिल मिश्रा ने आज राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मजबूत भारत के निर्माण में अधिवक्ताओं की भूमिका विषय पर आयोजित चर्चा में भाग लिया। श्री मिश्रा ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में वकीलों और कानूनविदों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक बदलाव और विकास की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। ऐसे में कानून के क्षेत्र से जुड़े पेशेवरों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। श्री मिश्रा ने कानून और न्याय से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद तथा चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया।इस दौरान श्री मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अधिवक्ताओं के साथ सुना।